एसडीएम सदर ने अधूरे कार्य को पूरा करने का दिया निर्देश
धर्मेंद्र कुमार INewsUP बनकटी बस्ती । एसडीएम सदर गुलाब चंद ने शुक्रवार को बनकटी नगर पंचायत कार्यालय सहित कान्हा गौशाला, एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण किया व नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में स्थित परिषदीय स्कूलों को कायाकल्प योजना के तहत सुंदरीकरण कराने तथा दिव्यांग शौचालय निर्माण का निर्देश दिया । एसडीएम ने नगर पंचायत के कृष्ण नगर में चिन्हित भूमि पर पांच सौ पशुओं की क्षमता के वृहद गौशाला का निर्माण आरंभ कराने व कायाकल्प योजना के तहत बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन दस विद्यालयों में फर्नीचर,टाइल्स,विकलांग शौचालय आदि के निर्माण को अति शीघ्र कराने का निर्देश दिया तथा आजाद नगर वार्ड में बने एम आरएफ सेंटर पर विद्युतकरण, बाउंड्रीवाल,पिक गड्ढा व मैटेरियल रिकवरी मशीन आदि कराने का निर्देश दिया । इस अवसर पर आशीष श्रीवास्तव,अतुल पाल,प्रवेश दुबे,भोलू पाल आदि लोग मौजूद रहे ।
What's Your Reaction?

