अर्ध विक्षिप्त को चोर समझ ग्रामीणों ने पीटा
संदीप चौरासिया INewsUP
कुदरहा बस्ती । कलवारी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में एक अर्ध विक्षिप्त युवक को चोर समझ कर ग्रामीणों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले मेंं पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है।इसी थाना क्षेत्र के नाउडाड़ निवासी अभिषेक सिंह के पिता रामचंद्र सिंह ने बताया कि उनके 28 वर्षीय बेटे का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। पहले उसका इलाज दिल्ली में चल रहा था। अब बस्ती में चल रहा है। रविवार को सुबह 6:00 बजे अभिषेक घर से गायब हो गया। रविवार रात दो-तीन बजे लोगों ने चोर समझ कर मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में लोगों के जरिये मालूम हुआ कि रात दो-तीन बजे चोर समझ कर रामपुर गांव के कुछ लोगों ने उसे काफी मारापीटा है। लोग एंबुलेंस बुलाकर उसे सीएचसी कुदरहा ले गए। जहां से डॉक्टर ने नाजुक हालत देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जब वह अपने बेटे से मिलने अस्पताल गए तो उनके बेटे ने सारी बातें बताइं । थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में केस पंजीकृत किया गया है।
What's Your Reaction?

