धड़ल्ले से हो रही बीयर/शराब की ओवर रेटिंग

Apr 7, 2024 - 18:16
 0  126
धड़ल्ले से हो रही बीयर/शराब की ओवर रेटिंग

असलम खान INewsUP भानपुर बस्ती । भानपुर नगर पंचायत में शराब व बीयर की दुकान पर बिक्री में ओवर रेटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है ।वीडियो को आधार बनाकर शिकायत कर्ता प्रीतम राव ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करते हुए बताया कि भानपुर में स्थित बीयर/शराब की दुकान के सेल्समैन/मैनेजर द्वारा लगातार 10 रुपया बढ़ाकर लिया जा रहा है । जहां निर्धारित कीमत 130 रुपया है वहीं 10 रुपया अधिक चार्ज करते हुए 140 रुपया लिया जा रहा है । शिकायत कर्ता ने आबकारी विभाग के जिम्मेदारों की मिली भगत से ओवर रेटिंग के खेल होने की शिकायत की है । शराब के शौकीनों का कहना है कि शराब की कीमत अधिक लेने का विरोध करने पर मैनेजर द्वारा धमकी दी जाती है ।शिकायत कर्ता समेत ग्रामीणों ने एक स्वर में निर्धारित कीमत पर बीयर व शराब बिकने की मांग की है। INewsUP न्यूज़ पोर्टल वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow