22 किसानों का करीब 30 बीघा गेहूँ की फसल जलकर राख
विधायक ने पीड़ितों को दिलाया सहयोग का भरोसा
लालचंद्र दुसाध INewsUP
महुली संतकबीरनगर । रविवार को महुली थाना क्षेत्र के मरवटिया गांव में दोपहर बाद गांव के दक्षिण सिवान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की तेज लपटे उठती देख अगल-बगल गांव के सैकड़ो की संख्या में लोग आग बुझाने के लिए टूट पड़े। लगभग 1 घंटे बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया गया लेकिन तब तक लगभग 30 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। रविवार दोपहर बाद लगभग 2 बजे मरवटिया गांव के दक्षिण सिवान में तेज धुएं के साथ आग की लपटे उठने लगी। तेज पछुआ हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना पर सैकड़ो लोग आग बुझाने में जुट गए । लगभग 1 घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक मरवटिया तथा फरेंदिया गांव के 1सुरेंद्र बहादुर राय पुत्र राम रूप, 2लालती देवी पत्नी बेचन 3 कृपा शंकर पुत्र रामचंद्र4 तेज बहादुर पुत्र कृपा शंकर 5शकुंतला पत्नी भग्गन 6देवव्रत पुत्र दुर्विजय7 रामनिवास जनार्दन 8रविंद्र पुत्र बेचन 9भवेंद्र पुत्र राजेश्वरी 10हरिश्चंद्र पुत्र राजेश्वरी 11सुनीता पत्नी श्री भागवत 12चनरी पत्नी प्रभुनाथ13 रामचेत पुत्र निरंजन , 15दिनेश चंद्र श्रीवास्तव पुत्र स्वर्गीय बुद्धि सागर16 दीपक श्रीवास्तव पुत्र स्वर्गीय कृष्ण मुरारी लाल श्रीवास्तव 17राम लौट पुत्र स्वर्गीय चोखू यादव 18दयानंद, दयाशंकर रवि शंकर 19पुत्रगण रामधनी सहित 22 किसानों का लगभग 30 बीघा फसल जलकर खाक हो गया। सूचना पर तत्काल पहुंचे लेखपाल शैलेश सिंह ने जले हुए फसलों का आकलन कर आर्थिक सहयोग दिलाने का भरोसा दिलाया है। इस संबंध में एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव ने बताया कि मौके पर लेखपाल को भेजा गया है आग से नुकसान का आकलन कर पीड़ित किसानों को आर्थिक सहयोग दिलाया जाएगा। मरवटिया में आग की सूचना पर विधायक गणेश चंद्र चौहान ने तत्काल पहुंचकर पीड़ित किसानों से मिलकर उन्हें आर्थिक सहयोग का भरोसा दिलाया। नाथनगर मंडल अध्यक्ष दिनेश चौधरी दीनदयाल राय बैजनाथ राय बुद्धि सागर चौहान रामपाल चौहान इंद्रासन उर्फ चौधरी, रामबचन राजभर जनार्दन यादव शुभम पांडे मनोज चौहान वीरेंद्र चौहान शाहिद सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?

