प्राण प्रतिष्ठा शोभा यात्रा मे उमड़ा जनसैलाब, लगे जयकारे

Jan 22, 2024 - 01:43
 0  47
प्राण प्रतिष्ठा शोभा यात्रा मे उमड़ा जनसैलाब, लगे जयकारे

अजमेर अली INewsUP

 गोरखपुर । पीपीगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत जंगल कौड़ियां मे प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को ग्राम प्रधान जंगल कौड़ियां के नेतृत्व मे 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो जंगल कौड़ियां कस्बे से होकर लक्ष्मीपुर गांव तक निकाली गई। राम की झांकी के साथ, हनुमान, घोड़े व भगवा ध्वज से पूरा कस्बा भक्तिमय हो गया। यात्रा मे माता बहनो ने बड़ी संख्या मे भागीदारी की। यात्रा मे शामिल राम भक्तों ने शुभ अवसर को हर्षोल्लास के साथ मनाया। मिशन मोदी अगेन पीएम डेमोक्रेसी डेवलपमेंट ट्रस्ट महामंत्री शत्रुध्न सिंह (फौजी) ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सभी राम भक्तों मे अत्यधिक उत्साह है। उन्होंने ने 22 जनवरी को अपने अपने घरों की साज सज्जा करते हुए मिठाई, प्रसाद वितरण,भजन,हवन करने आव्हान किया। इस अवसर पर कौड़ियां चौकी इंचार्ज प्रदीप सिंह,बीएन सिंह, के एन सिंह,रणविजय सिंह, सोमनाथ चौहान, संतोष मणि, मोहसिन खान, अजमेर अली, पिंटू, करन, अभिषेक चौहान, प्रदुम्न यादव विशाल सहित महिला व पुरुष मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow