जानें एसडीएम सदर ने महेंद्र यादव को क्यों भेजा जेल

Jan 21, 2024 - 00:52
 0  859
जानें एसडीएम सदर ने महेंद्र यादव को क्यों भेजा जेल

पशुओं को खुला छोड़ा तो होगी जेल

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बस्ती । एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र ने पशुपालक महेन्द्र यादव को अपनी गोवंशीय पशु को खुला छोड़ने पर 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया है । नगर पालिका बस्ती के अधिशासी अधिकारी सत्येंद्र सिंह व जिले के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी शनिवार को अभियान चलाकर बेसहारा पशुओं को पकड़वा रहे थे, इस दौरान पशु पालकों को अपनी अपनी पशुओं को बांधकर रखने और उनकी देखभाल करने का निर्देश भी देते रहे । पशु पालक के मनमाने रवैया से क्षुब्ध अफसर ने पशुओं को खुला छोड़ने वाले दो व्यक्तियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया और कार्यवाही की मांग करने लगे । कोतवाली पुलिस ने शहर के दोनों व्यक्तियों पर 151 की कार्यवाही कर न्यायालय भेज दिया । शहर के गली मोहल्ले व सड़कों पर घूम घूमकर धमाचौकड़ी करने व सड़कों पर हादसे का कारण बन रहे पशुओं को खुला छोड़ने पर पशु पालक महेंद्र यादव को एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र ने 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow