एसडीएम ने सुनी तहसील दिवस में आये फरियादियों की समस्याएं
डीएम एसपी ने किया औचक निरीक्षण
आलोक बरनवाल INewsUP
रुधौली बस्ती । तहसील संपूर्ण समाधान दिवस रुधौली में उपजिलाधिकारी/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शाहिद अहमद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था। मुख्य विकास अधिकारी की अनुपस्थिति में एसडीएम रुधौली, तहसीलदार रवि यादव रुधौली नायब नीरज सिंह के उपस्थिति में फरियादियों की समस्या सुनी जा रही थी। दोपहर 1 बजे के करीब जिलाधिकारी अंद्रा वामसी व पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने अचानक पहुंचकर चल रहे तहसील दिवस का निरीक्षण किया।इस दौरान डीएम व एसपी ने क्रमवार फरियादियों की समस्या सुनी I जिलाधिकारी ने आम जनमानस से 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को त्योहार के रूप में भाई चारे एवं शान्ति ब्यवस्था के साथ मनाने की अपील की,कहा कि 22 जनवरी को अपने घर पर दीपक और झालर लगाकर हर्षोल्लास के साथ के मनाए,अयोध्या मंदिर में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अगले दिन से श्रद्वालुओं के लिए बस्ती से गोरखपुर की तरफ तथा बस्ती से अयोध्या की तरफ टोल प्लाजा के समीप दो जगह पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से करवाया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में पुराने लंबित साढे 48 हज़ार मामलों में से 45 हजार मामले निस्तारित किये जा चुके हैं।यदि किसी केस की फाइल नहीं मिलती है तो संबंधित जिम्मेदार पर कारवाई की जायेगी।स्थलीय निरीक्षण की रिपोर्ट में भी देरी मिलने पर संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी,जिलाधिकारी ने जनपद में एसओसी चकबंदी न्यायालय,मुख्य राजस्व अधिकारी न्यायालय,अपर जिलाधिकारी न्यायालय, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट न्यायालय, एसडीएम भानपुर न्यायालय में तारीखों की सुनवाई हर तीसरे दिन तारीख लगाकर करने की बात कही। तहसील दिवस में कुल 30 मामले दर्ज किए गए, इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शाहिद,अहमद, तहसीलदार रवि यादव,प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र,नायब तहसीलदार नीरज सिंह,खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार,पूर्ति निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह, समाज कल्याण अधिकारी सुहेल अहमद, मोहन श्रीवास्तव समेत अन्य स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?

