अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

Feb 12, 2025 - 22:37
 0  44
अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

 बस्ती । दुबौलिया पुलिस ने थानाक्षेत्र के एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय भेज दिया । दुबौलिया थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे थानाक्षेत्र के कनघुसरा ऊंजी मोड़ से गस्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को हिरासत में उसकी तलाशी ली गई जिसमें उसके पास से एक चाकू बरामद किया गया, पूछताछ में युवक की पहचान ऊँजी पिपरी गाँव निवासी संदीप चौधरी पुत्र स्व0 सीताराम चौधरी के रूप में हुई । गिरफ्तार करने वालों में उपनिरीक्षक राधारमण यादव,मुख्य आरक्षी रविकान्त गौड़ शामिल रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow