नाला खोदकर भूल गए जिम्मेदार,ग्रामीणों व राहगीरों के लिए मुसीबत
सूरज मिश्रा INewsUP
मुंडेरवा बस्ती । बनकटी विकास खण्ड के बस्ती महुली मार्ग के महादेवा बाजार के पश्चिम तरफ नाली निर्माण हेतु खोदाई कराया गया था जिससे जलनिकासी की समुचित व्यवस्था की जा सके । किन्तु लापरवाही के चलते जिम्मेदार नाला खोदकर भूल गए। जलनिकासी की व्यवस्था अधूरी रह गई जिसके चलते नाला पानी से भर जाता है। करीब साढ़े तीन फीट चौड़ा नाला खोदने से स्थानीय लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है और बच्चों व राहगीरो के लिए जानलेवा बना हुआ है। रोड के किनारे बना नाला बारिश होने के कारण रोड और नाला बराबर हो जाता है। यदि कोई भी गाड़ी ओवरटेक करती है। तो उसके लिए खतरा बना हुआ है। पैदल रोड के किनारे चलकर जाने वालों के लिए भी खतरा बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीण मनोज,रांगीलाल,रामहित, संगम आदि लोगो का कहना है। कि इस समस्या का समाधान प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द करना चाहिए नहीं तो बड़ा खतरा हो सकता है।
What's Your Reaction?

