ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म

Jun 30, 2024 - 11:08
Jun 30, 2024 - 11:07
 0  205
ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म

सरताज आलम INewsUP

बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में ढाई साल की मासूम के साथ उसी गांव के एक किशोर द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।  बेटी की हालत गंभीर देख मॉं रोने लगी और उलाहना लेकर आरोपी के घर पहुंची माँ का आरोप है कि आरोपित किशोर के परिवारीजनों ने जानमाल की धमकी देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित बालिका की मां के अनुसार गांव निवासी 13 वर्षीय किशोर ढाई साल की बेटी को अपने साथ खेलाने के बहाने दिन में लगभग एक बजे अपने साथ ले गया। 27 जून की दोपहर घर के बगल एक खाली मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान मासूम की हालत बिगड़ गई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। किसी तरह रोती हुई दुष्कर्म की शिकार मासूम बालिका नग्न अवस्था में घर पहुंची। रोते हुए अपनी मां से आपबीती बताया। पीड़िता की मां के अनुसार उसकी बेटी के गुप्तांग में आई चोंट से घाव हो गया। जब बेटी की हालत और उसकी आपबीती सुना तो वह आरोपी के घर उलाहना देने पहुंची। जहां आरोपी के पिता, मां व दादी ने उसे जानमाल की धमकी और गाली देते हुए जान से मारने के लिए दौड़ा लिया। इसके बाद उसने पुलिस को बेटी के साथ हुई दरिंदगी की घटना से अवगत कराया। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी, उसके माता, पिता, दादी के खिलाफ बलात्कार, जानमाल की धमकी, पाक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow