शराब और शबाब के लिए युवक ने रोहिणी नदी मे कूद कर दी अपनी जान
अजमेर अली ब्यूरो चीफ -INewsUP
गोरखपुर - पीपीगंज थाना क्षेत्र के जंगल कौड़ियां पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम सभा नौका रामपुर जंगल कौड़ियां वाटर पार्क के पीछे रोहिनी नदी मे शैलेश कुमार यादव उर्फ रिंकू वर्ष 35 पुत्र अखिल देव कुमार यादव ग्राम भरवल वार्ड नंबर 15 निवासी युवक ने नदी मे कूद कर डूब गया युवक का शव अभी बरामद नहीं हो पाई है। मौके पर एनडीआरफ टीम खोज कर रही है। परिजनों के अनुसार युवक सुबह 9 बजे के आसपास अपने दो युवक व एक महिला के साथ होली मनाने घर से निकला था। जंगल कौड़िया के टोला गायघाट दारू भट्टी पर शराब ली और शराब पीने को लेकर दोस्तों से कहा सुनी गई जिसमें महिला को लेकर मामला काफी गंभीर हो गई जिसमें तीनों दोस्त आपस मे हाथा पाई करने लगे महिला और मौजूद लोगों के समझाने बुझाने पर भी युवक नही माना और रोहिणी नदी के तरफ भागते हुए नदी मे कूद कर अपनी जान दे दी। मिली सूचना के अनुसार युवक की शादी हो चुकी है और युवक के दो बच्चे हैं। युवक के डूबने से परिजनों का व पत्नी का रो रो कर बूरा हाल हो गया है। युवक के न रहने से बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया। युवक घर का इकलौता कमाने वाला बेटा था। दारू पीने को लेकर परिवार वाले काफी मना करते थे। मौके पर पहुंचे पीपीगंज थाना प्रभारी अरूण कुमार सिंह ने महिला और युवक को हिरासत मे लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिए हैं।
What's Your Reaction?

