प्रेमी ने घर में घुसकर छात्रा को मारी गोली,मौत
संदीप चौरसिया INewsUP
कुदरहा । बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के बैड़ारी एहतमाली गांव में सोमवार की देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। घर में सो रही 12वीं की छात्रा को उसके सिरफिरे प्रेमी ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक घर में घुसा और किशोरी के सिर व सीने को निशाना बनाकर फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनकर पहुंची मां पर भी उसने असलहा तान दिया और धमकाते हुए फरार हो गया। घटना के समय घर में मां और छोटा भाई मौजूद थे। मृतका बोर्ड परीक्षा दे रही थी। पुलिस के अनुसार आरोपी और किशोरी के बीच पहले प्रेम संबंध था, लेकिन कुछ समय से विवाद चल रहा था। परिजनों ने पूर्व में आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी रंजिश में वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं।
What's Your Reaction?

