दूसरे को मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं ने जाहिर की खुशियां

Sep 14, 2024 - 22:04
 0  9
दूसरे को मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं ने जाहिर की खुशियां

अश्विनी कसौधन INewsUP

 बस्ती: आम आदमी पार्टी के सर्वोच्च नेता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट द्वारा कथित शराब घोटाले में जमानत दिए जाने पर आम आदमी पार्टी बस्ती के जिला अध्यक्ष डॉक्टर राम सुभाष वर्मा ने शास्त्री चौक पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयो के साथ मिठाई वितरित कर खुशी जाहिर की। प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप जायसवाल ने जमानत मिलने के बाद सत्य की जीत बताया है। जिला अध्यक्ष डॉ राम सुभाष वर्मा ने कहा की संविधान की ताकत और सच्चाई की हिम्मत हौसला हमारे पास था और सच्चाई को बहुत दिन नहीं दबाया जा सकता। इसलिए अरविंद केजरीवाल मोदी भाजपा सरकार के सभी षड्यंत्रों को तोड़ते हुए बाहर आए हैं। इस मौके पर चंद्रभान कनौजिया, फिरदौस अहमद, मिथिलेश भारती, राम सजन सूर्यवंशी, शेषपाल चौधरी, तिलक राम मौर्य, प्रेमचंद्र चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, हरिशंकर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow