चाय की दुकान में लगी आग से भारी नुकसान
धर्मेंद्र कुमार INewsUP
देईसांड़ बस्ती । लालगंज थाना क्षेत्र के देईसांड़-बानपुर मार्ग के घुघसा चौराहे पर चाय-नाश्ते की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे दुकान व पान की गुमटी में रखा हजारों का सामान व नकदी जलकर राख हो गया । ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।जानकारी के अनुसार, घुघसा निवासी राम हरीश प्रजापति की घुघसा चौराहे पर फूस की झोपड़ी डालकर चाय-नाश्ते की दुकान करते हैं। बगल में पान गुमटी भी रखे हुए थे। शुक्रवार की देर रात किसी काम से गांव चले गए थे। इसी दौरान दुकान में आग लग गई। जानकारी होने पर दुकान पर पहुंचे। जब तक लोग एकत्रित होकर आग पर काबू पाते तब तक दुकान में रखे सामान और नकदी जल गए।
What's Your Reaction?

