धूमधाम से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी,अकीदतमंदों ने निकाला जुलूसे मुहम्मदिया
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी बस्ती। पैगम्बर-ए इस्लाम हजरत मोहम्मद स.अ.व. के जन्मदिवस पर अकीदतमंदों ने जगह जगह जुलूसे मुहम्मदिया निकालकर ईद मिलादुन्नबी का जश्न बड़े धूमधाम से मनाया । बनकटी कस्बे के जुलूस का आरंभ दारुल उलूम अहले सुन्नत मंजरे इस्लाम से निकलकर बनकटी कस्बा,ब्लॉक मुख्यालय व पंखोबारी तथा बर्रोहिया के लिए रवाना हो गया , दारुल उलूम के तलबा ने नातिया कलाम पेश किया तथा नारे तकबीर,नार-ए रिसालत की सदायें बुलंद की । वहीं डीजे की धुन पर भी नातिया कलाम चलता रहा । देर शाम वापस होते हुए जुलूस पुनः अपने प्रारम्भ स्थल पर पहुंचा, जहां नजरो नियाज पेश कर जुलूस का समापन कर दिया । इसी क्रम में बनकटी क्षेत्र के अहिरौली,नेवारी महथा,डेल्हापार,मुरादपुर , हिनौता,जय विजय,बाघापार, बजहा खोरिया,खिरहुआ आदि गांवों में भी हजरत मुहम्मद स.अ.व. की विलादत की खुशी में जुलूस निकाल कर गांव में भ्रमण किया गया । बनकटी के मौलाना अली हुसैन ने बताया गया कि मानवता,सच्चाई,धर्म और आपसी भाईचारे का संदेश देने वाले पैगंबर हजरत मोहम्मद स.अ.व. का जन्म माहे रबीउल अव्वल के 12वीं तारीख को हुआ था । बनकटी से निकले जुलूस में मुख्य रूप से मो.वसीम,मो.अमीन,वकील अहमद,मो.हासिम,जैश मोहम्मद,मसलहुद्दीन,साबित अली,जमाल अहमद,इस्तियाक अहमद,मो.अकरम,मो.इरसाद,मो.साकिब,मो.शोएब,मो.दिलशाद,इंताज अहमद,मो.याकूब,मो.हसन,मो.खलील,अब्दुर्रहमान,रज़िउल्लाह,मो.अजीम,अंसार,इमरान,नबी हुसैन,जलालुद्दी,मो.मोबीन, मो.सफीक,सद्दाम,नसीरुद्दीन, तौफीक,इसराइल,मो.शकील,साहिल आदि शामिल रहे ।
What's Your Reaction?

