प्राचीन काली मंदिर के गर्भगृह से घंटा चोरी

Sep 16, 2024 - 23:37
 0  349
प्राचीन काली मंदिर के गर्भगृह से घंटा चोरी

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बनकटी बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के बनकटी कस्बे में स्थित प्राचीन काली मंदिर का घंटा अज्ञात चोर उठा ले गए । सोमवार की शाम संध्या आरती करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने इसकी जानकारी डायल 112 सहित लालगंज पुलिस को दिया । जानकारी के मुताबिक बनकटी कस्बा निवासी सूरज अग्रहरी,शिवम अग्रहरी,अभिषेक पाल,धर्मेंद्र मोदनवाल आदि श्रद्धालु प्रत्येक सोमवार को माँ काली मंदिर में संध्या आरती करने जाते हैं, सूरज ने बताया कि माँ काली मंदिर के गर्भगृह में जनसहयोग से करीब 5 किलो वजन के पीतल का घंटा लगा हुआ था जिसे श्रद्धालु आरती के दौरान बजाते थे । प्रत्येक सोमवार की भांति आज रात करीब 8:30 बजे जब संध्या आरती कर घंटा बजाने के लिए हाथ ऊपर उठाया तो आंखे खुली की खुली रह गईं, देखा उपर से घंटा ही गायब है । आसपास पूछताछ किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई । वहीं तीन दिन पहले इसी कस्बे के सत्यनारायण अग्रहरी के मकान के पीछे स्थित शिवमन्दिर से तीन तांबे का लोटा व पीतल का सर्प तथा एक हाथ घंटी सहित अन्य पूजन सामग्री भी अज्ञात चोर उठा ले गए । 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow