नायब तहसीलदार ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

Jun 23, 2024 - 08:02
 0  62
नायब तहसीलदार ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

 बनकटी-बस्ती । लालगंज थाना समाधान दिवस में सबसे अधिक राजस्व विभाग के मामले आए जहां दो प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हुआ तो वहीं शेष के लिए नायब तहसीलदार वीर बहादुर सिंह ने टीमें गठित कर दिया । प्रभा देवी हथियांव,राम जतन सजहरा,सरिता बंजरिया,अर्जुन गुप्ता घुकसा,सियाराम वर्मा व नरसिंह लालगंज, बाबूराम गुलरिहा सहित राजस्व विभाग से जुड़े 14 प्रार्थना पत्र तो पुलिस विभाग के पांच प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए थे जिसमें पुलिस व राजस्व विभाग के एक एक प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया । लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में नायब तहसीलदार ने थानाक्षेत्र से आये फरियादियों की समस्याएं व शिकायतें सुनकर राजस्व निरीक्षकों व हलका लेखपालों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया । थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस व राजस्व विभाग से जुड़े एक-एक प्रार्थना पत्र का तत्काल निस्तारण किया गया तथा शेष प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए टीमें गठित कर दी गई । इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतोष दुबे,सुदीप कुमार यादव,अवनीश सिंह, इंद्रेश यादव,मोहन लाल चौधरी समेत आरक्षी रजनीश यादव,प्रशांत सिंह,रोहित यादव समेत राजश्व विभाग के राजस्व निरीक्षक राम ललित मिश्रा व लेखपाल स्वेता शुक्ला,सुरेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow