क्रिसमस पर सजेगी झांकी,जमकर चली खरीदारी
सुग्रीम INewsUP
धनघटा, संतकबीर नगर । क्रिसमस पर्व प्रभु यीशु की जयंती को लेकर उमंग है। 25 दिसंबर को परंपरागत ढंग से मनाया जाएगा क्रिश्चियन परिवार के साथ चर्च में विविध कार्यक्रमों की तैयारी चल रही है। खलीलाबाद शहर के बाजार में पर्व की रौनक देखने को मिल रही है। बाजार में सेंटा क्लाज के पोशाक के साथ साज-सज्जा, के सामग्रियों की खरीदारी से चहल-पहल है। क्रिसमस को लेकर चर्च मशीनरी विद्यालयों व क्रिश्चियन परिवारों में उत्साह है। कार्यक्रमों का सिलसिला प्रारंभ व गलतियों को माफ कर अपनत्व, प्रेम व शांति का संदेश देने वाला पर्व उमंग एवं हर्षोल्लास है। प्रभु के स्वागत के लिए शहर के थॉमस चर्च नेदुला सेंट थॉमस विद्यालय रंग बिरंगी रोशनी क्रिसमस ट्री और हैंगिंग बाल से सजाया जा रहा है यूनियन चर्च में तैयारी की जा रही है खलीलाबाद के गोला बाजार में क्रिसमस ट्री संता क्लाज, की ड्रेस, लाल टोपी, सफेद दाढ़ी, मुखौटा के साथ छोटे व बड़े आकार के खिलौने से दुकानें सजी हैं। घर की सजावट के लिए रंग बिरंगी झालर की खरीदारी बच्चे कर रहे हैं। क्रिश्चियन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों में मिलने वाले उपहार को लेकर उत्साह है। नन्हे मुन्ने बच्चों का इसके प्रति लगाव व समर्पण पूरी तरह से झलक रहा है। घर ऑन को गब्बर गुलदस्ता के साथ केक का आर्डर दिया जा रहा है क्रिश्चियन परिवारों में लोगों ने घर को गुब्बारे गुलदस्तों झांकियां से सजाकर केक काटकर खुशियों का इजहार करना शुरू कर दिया है।
What's Your Reaction?

