असलहा लहराने की वायरल वीडियो के जांच में जुटी थी पुलिस, अवैध तमंचा के साथ युवक धराया,
राजन चौधरी INewsUP
बनकटी बस्ती । सोशल मीडिया पर असलहा लहराकर वीडियो बनाने वाले युवक की तलाश के दौरान लालगंज पुलिस टीम ने गुरुवार को एक अन्य युवक को एक अदद 12 बोर कट्टा के साथ दबोच लिया तथा आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया । लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड ने बताया कि मंगलवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था,वीडियो में एक युवक असलहा लहरा रहा था। वायरल वीडियो के जांचोपरांत आरोपित युवक के पास से लाइटर गन बरामद किया गया था । वहीं वायरल वीडियो की पुलिस द्वारा छानबीन में एक अन्य संदिग्ध युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया जिसके पास से 12 बोर कट्टा बरामद किया गया । जिसकी पहचान थानाक्षेत्र के कबरा खास गाँव निवासी दीनदयाल सत्यम पुत्र बीहड़ यादव के रूप में हुई । युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया ।
What's Your Reaction?

