राजस्व टीम ने निस्तारित कराया दयलापुर का सड़क विवाद
सरताज आलम INewsUP
कलवारी बस्ती । दयालपुर ग्राम पंचायत में नव निर्माण चल रहे खड़ंजा कार्य को लेकर वर्तमान प्रधान हरिश्चन्द्र एवं पूर्व प्रधान जय प्रकाश पाण्डेय में विवाद हो गया था जिसकी शिकायत पूर्व प्रधान जय प्रकाश पाण्डेय ने जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत किया था और आरोप लगाया था कि ग्राम प्रधान हरिश्चन्द्र द्वारा नक्शे में जिस स्थान पर सड़क है उस स्थान पर खड़ंजा निर्माण कार्य नही कराया जा रहा है । राजस्व टीम गठित करके नक्शे में दर्ज सड़क का चिन्हांकन करने की मांग किया था । वही दूसरी तरफ वर्तमान ग्राम प्रधान हरिश्चन्द्र ने खण्ड विकास अधिकारी बहादुरपुर , थाना नगर एवं जिलाधिकारी से शिकायत किया था कि ग्राम पंचायत के कुछ दबंग समेत पूर्व प्रधान द्वारा खड़ंजा कार्य को रोका जा रहा है । ग्राम प्रधान हरिश्चन्द्र एवं पूर्व प्रधान जय प्रकाश पाण्डेय की शिकायत पर उपजिलाधिकारी बस्ती सदर गुलाब चन्द्र ने राजस्व टीम गठित करके सड़क विवाद का निस्तारण करने का निर्देश दिया था । उपजिलाधिकारी के आदेशानुसार राजस्व निरीक्षक (कानूनगों ) कुलदीप कुमार श्रीवास्तव एवं हल्का लेखपाल विनोद चौधरी चौकी प्रभारी करहली राजेन्द्र यादव के साथ ग्राम पंचायत दयालपुर में पहुंचकर दोनों पक्षों को बुलाकर सड़क की पैमाइश (चिन्हांकन ) किया । राजस्व टीम एवं नगर पुलिस की उपस्थिति में सड़क पैमाइश ( चिन्हांकन ) से दोनों पक्ष सहमत हो गए । इस सम्बन्ध में राजस्व टीम ने मीडिया टीम से बताया कि ग्राम पंचायत दयालपुर में सड़क का आपस में विवाद था विवाद की शिकायत के आधार पर दोनों पक्षों के सामने पैमाइश ( चिन्हांकन ) किया गया जिस पर दोनों पक्ष सहमत है । दोनो पक्ष सहमत होने पर ग्राम प्रधान हरिश्चंद द्वारा मौके पर खड़ंजा निर्माण कार्य शुरू किया है । उक्त प्रकरण में चौकी प्रभारी राजेन्द्र यादव ने कहा कि खड़ंजा निर्माण कार्य चल रहा है मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है । सड़क पैमाइश (चिन्हांकन ) करते समय चौकी प्रभारी करहली राजेन्द्र यादव , कानूनगों कुलदीप श्रीवास्तव , हल्का लेखपाल विनोद चौधरी , सचिव शीतला प्रसाद यादव , पूर्व जिला पंचायत सदस्य कप्तानगंज ओम प्रकाश ओझा , ग्राम प्रधान हरिश्चन्द्र , पूर्व प्रधान जय प्रकाश पाण्डेय, रिंकू पांडेय समेत अन्य भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर उपस्थिति रहे ।
What's Your Reaction?

