शिकायत प्रकोष्ठ शाखा के अधिकारियों,कर्मचारियों को आईजी ने दिया निर्देश

Feb 14, 2024 - 20:06
 0  37
शिकायत प्रकोष्ठ शाखा के अधिकारियों,कर्मचारियों को आईजी ने दिया निर्देश

सरताज आलम INewsUP

बस्ती । पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र आर.के.भारद्वाज द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में परिक्षेत्र के जनपदो के शिकयत प्रकोष्ठ शाखा के अधिकारियों,कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई । समीक्षा बैठक के दौरान सर्व संबंधित से परिचय प्राप्त किया गया । पुलिस महानिरीक्षक द्वारा वर्ष 2023 में उक्त शाखा का उच्चाधिकारी गण द्वारा त्रैमासिक,अर्धवार्षिक निरीक्षण कम होने पर नाराजगी व्यक्त की गयी। शाखा प्रभारी को अपनी शाखा का प्रत्येक माह निरीक्षण करने तथा सम्बन्धित को लिखित निर्देश देने, प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के बाद वर्गीकरण (भूमि विवाद, सम्पत्ति विवाद, महिला,दहेज सम्बन्धी अपराध आदि) करनेे तथा प्रत्येक माह उसका नक्शा बनाने हेतु निर्देशित किया गया। एक से अधिक बार प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों की समीक्षा क्षेत्राधिकारी,वरिष्ठ अधिकारी से कराने, शाखा प्रभारी द्वारा स्वयं वार्ता कर, देखकर निस्तारण कराने व भूमि सम्बन्धी मामलों में नक्शा नजरी बनवाने तथा प्रार्थना पत्रों का निस्तारण नियमानुसार समयावधि के अन्दर कराने हेतु निर्देशित किया गया। जनपद बस्ती के जाॅच प्रार्थना पत्रों का निस्तारण एक माह व एक माह से अधिक समय में ज्यादा है। जिस पर पुलिस महानिरीक्षक द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त की गयी। इस दौरान तीनों जनपदों के शिकायत प्रकोष्ठ शाखा के अधिकारी,कर्मचारीगण तथा परिक्षेत्रीय कार्यालय के निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार यादव, सोशल मीडिया सेल के प्रभारी निरीक्षक वीर बहादुर यादव उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow