अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य

Nov 19, 2023 - 23:07
Nov 19, 2023 - 23:16
 0  114
अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य
मथौली में छठघाट पर एकत्र भारी भीड़
अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य
अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य
अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य

मथौली जलाशय पर छठपूजा में शामिल हुए सांसद

वसीम अहमद INewsUP

बस्ती । आस्था के महापर्व छठ मईया की पूजा और भगवान भास्कर के अस्ताचलगामी स्वरूप को बनकटी क्षेत्र की सैकड़ों व्रती महिलाओं ने अपने अपने क्षेत्र के तालाबों व पोखरों पर एकत्र होकर अर्घ्य दिया तथा छठ पूजा पर सांसद हरीश द्विवेदी मथौली जलाशय पर पहुंच कर आरती में हुए । मशहूर भजन गायक पंकज गोस्वामी की जगराता टीम द्वारा भजन कीर्तन व देवी गीतों से पूरा छठघाट भक्तिमय हो उठा । रविवार को बनकटी नगर पंचायत के चन्द्रनगर,गांधीनगर,अम्बेडकर नगर,कृष्णा नगर व शंकरनगर वार्डों के छठघाटों पर मेले जैसा माहौल रहा , जहाँ व्रती महिलाओं की भारी भीड़ रही । विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी चंद्रनगर वार्ड (मथौली) स्थित पोखरे पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपा नेता इं. अरविंद पाल द्वारा छठ पर्व आयोजित किया गया । जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में छठ पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । मथौली छठघाट पर बना सेल्फी प्वाइंट आकर्षण का केंद्र रहा, शाम करीब पांच बजे छठघाट पर पहुंचे सांसद हरीश द्विवेदी ने सेल्फी लेकर छठघाट पर बने सेल्फी प्वाइंट व आयोजन की खूब सराहना की । मथौली घाट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने क्षेत्र के बनकटी ,सजहरा, देईसांड़,जोगियां, कोइलपुरवा,टिकवाजोत,धुसनाखोर,बसौढ़ी,दतुआखोर व फैलवा सहित दर्जनों गांव से गाजे बाजे के साथ आई सैकड़ो व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया । इस दौरान सांसद हरीश हरीश द्विवेदी मथौली जलाशय पर आयोजित छठपूजा और आरती में शामिल हुए । इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह, अनिल दुबे,विवेकानंद शुक्ल,जिपं सदस्य सुरेंद्र तिवारी,रविचन्द्र पाण्डेय,मनमोहन तिवारी,बीना पाल,डॉ.अरुणा पाल,अश्विनी उपाध्याय,राधेश्याम पाण्डेय,बाबूराम चौधरी,वसीम अहमद,शशि गौड़,डब्लू वर्मा,ऋषिराज मुनि,अनिल मौर्य,हरिकेश पाल,हिमांशू पाल,रमेश अग्रहरी,ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार, गुड्डू पाल,अमरेश पाल,अतुल पाल, साधुशरण, सुनील पाण्डेय,अनुराग पाल,राममोहन पाल,अभिषेक पाल व धर्मेन्द्र पाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।

महिलाओं ने पहली बार रखा छठ व्रत-- आस्था के महापर्व पर क्षेत्र की माधुरी पाल, सुशीला देवी,माया पाल,सीमा पाल,सहित दर्जनों महिलाओं ने पहली बार व्रत रखकर पुत्र के सुखमय जीवन की कामना किया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow