रौतापार अग्निकांड-- अग्नि पीड़ितों को सांसद ने दिया पीएम आवास दिलाने का आश्वासन

Apr 27, 2024 - 00:37
 0  291
रौतापार अग्निकांड-- अग्नि पीड़ितों को सांसद ने दिया पीएम आवास दिलाने का आश्वासन

सांसद ने जाना अग्नि पीड़ितों का हाल,दी आर्थिक सहायता

बनकटी बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के रौतापार में गुरुवार की शाम भीषण आग लग गई , अग्निकांड में अपार जन धन हानि से पूरे गांव में मातम छा गया, हालात ऐसे हैं कि करीब चार दर्जन अग्नि प्रभावितों को सिर छुपाने की जगह नहीं बची, अग्नि पीड़ितों को कोटेदार व ग्राम प्रधान द्वारा दो दिनों से भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है । सांसद हरीश द्विवेदी शुक्रवार को अग्निपीड़ितों का हाल जानने रौतापार गाँव पहुंच गए और मृतक के स्वजनों से मिलकर उन्हें आर्थिक सहायता देते हुए सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया तथा सभी 46 अग्निपीड़ितों को पीएम आवास व अन्य सुविधाएं मुहैया कराने का आश्वासन दिया । सांसद ने उपजिलाधिकारी शत्रुघ्न पाठक से दूरभाष पर बात कर अग्निकांड में मृतक रामजी के परिजन को पांच लाख रुपए की सरकारी सहायता व मृतक पशुओं के पशु पालकों को 45-45 हजार रुपये तथा घायल पशुओं के पशु पालकों को छतिपूर्ति दिलाने की बात की । जिसपर एसडीएम सदर ने दो दिनों के अंदर मृतक के परिवार को दैवीय आपदा राहत राशि के रूप में चार लाख रुपये का चेक उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया । इस अवसर पर बनकटी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इं. अरविंद पाल,रविचंद्र पांडेय,ब्रह्मानन्द शुक्ल, विवेकानंद शुक्ल,अंकित पांडेय,जनार्दन शुक्ल,राजेश चौधरी, सुभाष चौधरी,अखिलेश शुक्ल,असगर अली आदि लोग मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow