बाइक की चपेट में आकर साईकिल सवार वृद्ध की मौत
सूरज मिश्रा INewsUP
मुंडेरवा । महुली मार्ग के लालगंज थानांतर्गत गौरा उपाध्याय गांव के पास अनियंत्रित बाइक चालक ने साइकिल सवार को जोरदार ठोकर मार दिया । हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई । लालगंज थाना क्षेत्र के गौरा उपाध्याय निवासी 60 वर्षीय दशरथ उर्फ दोना पुत्र काशी महादेवा चौराहे से दवा कराकर अपने घर वापस जा रहा था । जैसे ही वह गौरा उपाध्याय के मोड़ पर पहुंचा ही था कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार ठोकर मार दिया । स्थानीय लोगों के द्वारा एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल बस्ती ले जाया गया जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
What's Your Reaction?

