उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घण्टे बाद व्रती महिलाओं ने किया पारण*
वसीम अहमद INewsUP
बस्ती । लोक आस्था और सूर्य उपासना के छठ महापर्व पर बनकटी विकास खंड के खोरिया बानपुर सहित नगर पंचायत के गांधीनगर, कृष्णा नगर,अंबेडकर नगर,सूर्य नगर,शंकर नगर,लक्ष्मी बाई नगर व चंद्र नगर मथौली आदि पोखरों के छठ घाटों पर व्रती महिलाओं ने घुटने भर पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे का व्रत समाप्त कर पारण किया । मथौली छठ घाट पर भाजपा नेता इं. अरविंद पाल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओ को प्रसाद वितरण किया गया तथा महिलाओं द्वारा छठ मैया के जयकारों और भोजपुरी छठ गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और गीतों पर झूमते श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था । महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दी ।
मथौली छठघाट पर श्रद्धालुओं ने खूब ली सेल्फी
चंद्रनगर मथौली में छठ पूजा घाट व गांधीनगर तथा कृष्णा नगर देईसांड़ के छठ पूजा घाट पर सूर्यदेव को अर्घ्य देने के बाद ही सेल्फी का दौर जमकर चला। व्रती महिलाओं के साथ ही परिजनों ने भी सेल्फी ली। वहीं बच्चों का उत्साह भी देखते ही बन रहा था। छठ महापर्व के यादगार पलों की सेल्फी लेने के बाद वीडियो भी बनाई गई । इस अवसर मुख्य रूप से रविचन्द्र पांडेय,रघुनाथ सिंह,विवेकानंद शुक्ला,अश्विनी उपाध्याय,वसीम अहमद,रमेश अग्रहरि,अतुल पाल,बाबूराम चौधरी,उमेश पाल,अंकित पांडेय,भोलू पाल,रमेश अग्रहरि, डा.अनिल मौर्य आदि शामिल रहे ।
महिलाओं ने पहली बार रखा छठ व्रत
आस्था के महापर्व पर क्षेत्र की माधुरी पाल, सुशीला देवी,माया पाल,सीमा पाल सहित दर्जनों महिलाओं ने व्रत रखकर पुत्र के सुखमय जीवन की कामना किया और बताया कि छठ मईया की पहली बार व्रत रही लग रहा था यह नहीं पाएंगी दिक्कत तो हुई उसके बाद माई की कृपा से भूख प्यास नहीं लगा, पता ही नहीं चला कैसे समाप्त हो गया
What's Your Reaction?

