अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर भाजपाईयों ने निकाली पदयात्रा

Dec 25, 2024 - 16:51
 0  23
अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर भाजपाईयों ने निकाली पदयात्रा

सूरज मिश्रा INewsUP

बनकटी/मुंडेरवा बस्ती । भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए भाजपाइयों ने हाथों में पूर्व पीएम की छायाचित्र लेकर नारे लगाते हुए पदयात्रा किया । 25 दिसम्बर दिन बुधवार को पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर वरिष्ठ भाजपा नेता व बनकटी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद पाल तथा बनकटी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह की अगुवाई में पदयात्रा का आरंभ महादेवा चौराहे के राम मड़ैया से अटल बिहारी वाजपेई अमर रहे के नारे लगाते हुए चौराहे के अंतिम छोर तक यात्रा पूरी की । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विवेकानंद शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष रामायण सिंह,अंकित पांडेय, डा. आरपी शुक्ला,अतुल पाल , अखिलेश शुक्ला,पवन अग्रहरी,माया त्रिपाठी, पप्पू चौधरी, सुनील यादव,भोला मौर्या,जगदंबा शुक्ला, कृष्णचंद्र मिश्रा, सुल्ताना मिश्रा, सुजीत सिंह छोटू, अभिमन्यु पाल आदि लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow