नहर कटने से 10 बीघा गेहूँ की फसल डूबी,किसान मायूस
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती । बनकटी विकास खंड के देवमी- कड़सरी मार्ग पर स्थित कटौधा गाँव के उत्तर तरफ बह रही बजहा/गुलरिहा माईनर बुधवार की सुबह अचानक कट गई जिससे खेतों में पानी बहने लगा और गेहूँ व सरसों की खड़ी फसल जलमग्न हो गई । पगार खास से निकलकर कटौधा,चित्राखोर होते हुए बहने वाली इस नहर के कटने से फसलें डूब गईं और किसान मायूस नजर आए तो वहीं पगार खास से निकलकर बाँसापार,बनकटी व मथौली होते बहने वाली महुली रजवाहा भी जगह जगह कटान के मुहाने पर खड़ी है, जबकि थाना लालगंज के सामने कटान होने से जमील अहमद आदि के गेंहू की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई । बिना नहर चेक किये पानी छोड़े जाने का आरोप लगाते हुए किसानों ने विभागीय लापरवाही पर आक्रोश व्यक्त किया । कटौधा गांव निवासी किसान बृजेश चौधरी,हरिराम,राम तौल,राम उग्रह शर्मा,राम नयन सहित अन्य किसानों का करीब 15 बीघा खेत जलमग्न हो गया है । सरयू नहर खण्ड -4 के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार गौतम ने बताया कि नहर कटने की सूचना मिली है सम्बंधित क्षेत्र के अवर अभियंता व सहायक अभियंता को मौके पर भेजकर कटान को बंद कराया जाएगा ।
What's Your Reaction?

