पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल

Nov 21, 2023 - 09:14
 0  32
पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल
मारपीट की सांकेतिक तस्वीर

अजमेर अली INewsUP

गोरखपुर । सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम कनपुरवा में सोमवार की रात 8.30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मार-पीट हो गई, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार में भर्ती कराया गया, जहां से कुछ की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया गांव के बिनोद निषाद एवं बालकेश निषाद के बीच पुरानी रंजिश हैं । सभी पक्ष गांव में हो रही छठ पूजा के दावत में भोजन करने गए थे वहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते मारपीट हो गई। एक दूसरे पर लाठी-डंडों,रांड एवं धारदार हथियार से हमला बोल दिया गया जिसमें विमला नवल सुशीला मनोज रूमानी, राजेन्द्र, बबलू, बटोही व विनोद घायल हो गए घायलों की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरो ने मनोज, बिनोद, राजेन्द्र तथा सुशीला को जिला अस्पताल गोरखपुर भेज दिया थाना प्रभारी सहजनवा इत्यानंद पाण्डेय ने कहा कि-पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं । तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow