स्थानांतरण पर पीडब्ल्यूडी इंजीनियर को दी विदाई
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के सहायक अभियंता प्रियांक मणि त्रिपाठी का स्थानांतरण बाराबंकी जनपद के लिए हो गया है। उनकी जगह पर यहां कमलेश यादव को तैनात किया गया है। स्थानांतरण बाद शहर के एक होटल में उनकी विदाई के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार, सहायक अभियंता पंकज सिंह, एई उमेश विश्वकर्मा, असिस्टेंट इंजीनियर राजेश त्रिपाठी, इं. अभिषेक सिंह, इं. श्रीपति, इं. हरेराम प्रसाद, इं. सुनील दत्त, वारिस अली, अशोक बर्नवाल, बृजेश श्रीवास्तव समेत अन्य सहकर्मी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?

