जानें क्या हुआ... जब आशाओं ने जड़ दिया अस्पताल गेट पर ताला, सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन

May 14, 2025 - 22:03
 0  124
जानें क्या हुआ... जब आशाओं ने जड़ दिया अस्पताल गेट पर ताला, सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

बनकटी । ब्लॉक मुख्यालय के निकट संचालित प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में आशा बहुओं व संगिनीयो ने 16 सुत्रीय मांगों को लेकर अस्पताल गेट पर ताला जड़ दिया तथा ओपीडी व टीकाकरण का कार्य ठप कर विरोध प्रदर्शन किया । मौके पर पहुंचे मांग पत्र अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक कुमार को ज्ञापन सौंपा । अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आश्वासन देते हुए कहा कि ब्लॉक प्रबंधन इकाई (बीपीएमयू) का कार्य चार दिन बनकटी व दो दिन मुंडेरवा में तथा आशाओं के 3 क्लस्टर की मीटिंग बनकटी व एक क्लस्टर की मीटिंग मुंडेरवा सीएचसी पर होगी । वहीं मांगपत्र में शामिल सभी मांगों को लेकर बिंदुवार निस्तारण कराने का आश्वासन दिया, इसके साथ ही आशाओं ने छः घंटे बाद धरना समाप्त कर दिया । बुधवार को आशा बहु संगठन के संरक्षक घनश्याम पाल व अध्यक्ष नीलम चौधरी तथा संगीता गुप्ता के नेतृत्व में आशा बहू,संगिनियो ने अपने 16 सुत्रीय मांगों में ब्लाक प्रबंधन इकाई कार्यालय पूर्व की भांति संचालित करने , जननी सुरक्षा लाभ,बाउचर भुगतान,आभा आईडी,आयुष्मान कार्ड, टी.बी, कुष्ठ रोग आदि के भुगतान कराने सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर सुबह 6 बजे से 12 बजे तक अस्पताल गेट व ओपीडी का ताला जड़ कर कार्य ठप कर विरोध प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गई । प्रधान संघ अध्यक्ष रवि चंद पांडेय, शिवसेना के नारायण पाल,सभासद शबनम बानो सहित सभासदों व प्रधानों ने समर्थन कर धरने पर बैठे गये तथा जिला प्रशासन व मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्णय के बाद धरना समाप्त करने की चेतावनी देते हुए नारे बाजी शुरू कर दिया । सुबह करीब 10 बजे धरनास्थल पहुंचे डीपीएम दूर्गेश मल्ल ने काफी मशक्कत मर धरना समाप्त कराना चाहा लेकिन बात नहीं बनी । आक्रोशित आशाओं ने 20 मिनट तक रोड जाम कर नारे बाजी किया लेकिन प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय की पुलिस टीम व बनकटी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह ने जाम हटवाते हुए आवागमन बहाल कराया लेकिन धरना गेट पर चलता रहा । उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० अशोक कुमार ने आशाओं के मांगों को जनहित में बताते हुए समाधान का आस्वाशन दिया, उसके बाद धरना समाप्त हुआ। इस अवसर पर शीला देवी,गीता पाल,मिथिला शुक्ला,मीरा देवी,नीलम शुक्ला , कुशूम शुक्ला, इंद्रावती देवी,प्रेमा देवी,ओम प्रकाश शुक्ला, विवेकानंद शुक्ला,अंकित पांडेय,सभासद, दिनेश चौधरी , शबनम बानो,बबलू दुबे, आशा चन्द्रकला , रंजना देवी, सुनीता देवी, सहित सैंकड़ों आशा व क्षेत्रवासी शामिल रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow