धारदार हथियार से दामाद पर हमला,खून से लथपथ पहुंचा थाने
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के बनकटी कस्बा निवासी अभिषेक निषाद उर्फ गोलू पुत्र कमल निषाद खून से लथपथ कपड़ों में सोमवार की सुबह थाना लालगंज पहुंच गया और शिकायती पत्र देकर दिल्ली शहर में ससुरालियों द्वारा किये गए जानलेवा हमले की आपबीती सुनाई । पुलिस को दिये तहरीर में लिखा है गोलू दिल्ली शहर के तिहाड़ गांव के बैरी वाला बाग स्थित बड़ी मस्जिद के पास किराए के मकान में रहकर मेहनत मजदूरी करता है, 6 दिसंबर की देर शाम उसके ससुर शिवकुमार ने फोन कर उसे एक किलोमीटर दूर साढ़े बारह गज इलाके में स्थित अपने मकान आने को कहा तथा गोलू की पत्नी हिमांशी व बेटा हर्षित को ले जाने को कहा । गोलू ने बताया कि जैसे ही घर पहुंचा कि पहले से हाथों में टायल्स की पट्टी लेकर खड़े ससुर ने अपने पत्नी शीला व बेटी हिमांशी के साथ मिलकर मारना शुरू कर दिया, जान बचाकर भागने की कोशिश की लेकिन अपने चार साथियों के साथ मकान के गेट पर खड़े शुभम पुत्र शिवकुमार ने ऑपरेशन ब्लेड से सिर,पीठ व सीने पर दर्जनों बार वार कर दिया, जैसे तैसे जान बचाकर भाग निकला और दिल्ली शहर छोड़ दिया। रविवार को बनकटी पहुंचने पर लालगंज थाने पहुंचकर पत्नी व सास समेत ससुरालियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है ।
What's Your Reaction?

