घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का आरोप
सरताज आलम INewsUP
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के बारीजोत स्थित एक घर का ताला तोड़कर सामान तोड़कर क्षतिग्रस्त करने का एक व्यक्ति पर आरोप लगाया गया है। बारीजोत निवासी ज्योति पत्नी अजय कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर नगर थाना क्षेत्र के मरवटिया बाबू निवासी धर्मेन्द्र उसके घर का ताला तोड़कर घुस आया। घर में रखा फ्रीज, लोहे की आलमारी, साईकिल, टीवी, पंखा तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।
What's Your Reaction?

