ग्रामीणों ने लेखपाल पर लगाया मनमानी का आरोप
सरताज आलम INewsUP
बस्ती । हर्रैया विकास खंड के रखिया ग्राम पंचायत में तैनात लेखपाल राम सुमेर पर ग्रामीणों ने मनमानी का आरोप लगाया है । हल्का लेखपाल राम सुमेर के मनमानी कार्यों से ग्रामीणों में आक्रोश है । ग्रामीणों ने हल्का लेखपाल राम सुमेर पर आरोप लगाते हुए मीडिया टीम को बताया कि हल्का लेखपाल कभी भी ग्रामीणों का फोन रिसीव नहीं करते है एवं आय प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगाने के नाम पर मनचाहा सुविधा शुल्क न मिलने पर उल्टा सीधा रिपोर्ट लगा देते हैं जिससे किसी गरीब परिवार को सरकारी योजनाओं का नाम लाभ नही मिल पा रहा है । गरीब परिवार सरकारी योजनाओं के पात्र होने के बाद भी सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं । हल्का लेखपाल ग्राम पंचायत में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करवाने एवं अवैध कब्जा हटवाने के नाम पर धन वसूली करना चाहते हैं अवैध धन वसूली करने में विफल होने पर ग्रामीणों को तरह - तरह से परेशान करते हैं । नाम न छपने के नाम एक विधवा महिला ने कहा कि वरासत के नाम 20 हजार रुपए की मांग कर रहे हैं । 20 हजार रुपए न देने पर वरासत का कार्य नही कर रहे हैं और आय प्रमाण पत्र पर गलत रिपार्ट लगा दिया जिससे विधवा महिला न्याय - न्याय के लिए दर - दर भटक रही है । ग्राम पंचायत रखिया के ग्रामीणों ने कहा कि हल्का लेखपाल के कार्यों से पूरे ग्राम पंचायत के लोग परेशान हैं और उक्त प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग किया है । इस सम्बन्ध में हल्का लेखपाल राम सुमेर ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा लगाया गया आरोप गलत है ।
What's Your Reaction?

