ग्राहकों को दी गई योजनाओं की जानकारी

Feb 18, 2024 - 16:54
Feb 18, 2024 - 18:18
 0  32
ग्राहकों को दी गई योजनाओं की जानकारी
ग्राहकों को दी गई योजनाओं की जानकारी

सरताज आलम INewsUP

 बस्ती । नाबार्ड तथा जिला सहकारी बैंक लिमिटेड बस्ती द्वारा कप्तानगंज के वायरलेस चौराहे पर बैंक द्वारा वित्तीय समावेशन एवं डिजिटल साक्षरता विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया। सीतापुर की रूट्स फाउंडेशन संस्था के जादूगर बुद्ध सागर ने अपनी जादूगरी के माध्यम से बैंक के उपभोक्ताओं को बैंक की चल रही योजनाओं के बारे में बताया तथा बैंकिंग क्षेत्र में हो रहे धोखाधड़ी के बारे में जागरूक रहने के लिए आगाह किया।इस अवसर पर कप्तानगंज बैंक के शाखा प्रबंधक सुभाष चंद्र ने बताया कि जिला सहकारी बैंक द्वारा किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना,अटल पेंशन,बीमा योजना सहित अन्य योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसका लाभ किसान भाई उठाएं तथा जिला सहकारी बैंक से जुड़े। वही किसान सेवा सहकारी समिति के प्रबंध निदेशक विजय भान पांडे ने कहा कि बैंक के सहयोग से समिति द्वारा बीज तथा रासायनिक खादों की आपूर्ति समय-समय पर की जा रही है। आने वाले समय में बैंक और समिति मिलकर किसानों के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी।यह जागरूकता कार्यक्रम विकासखंड के समस्त समितियों पर आयोजित किया जा रहा है।जिसका लाभ जिला सहकारी बैंक तथा समिति से जुड़े किसानों को मिलेगा। इस अवसर पर सभासद रामजीत चौधरी,अमन चौधरी सूरज चौधरी,नागर यादव,राधेश्याम गुप्ता, मनीराम गुप्ता सहित तमाम किसान तथा बैंक के उपभोक्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow