विवाह के पहले जल गया रिहायशी छप्पर,बढ़ी मुसीबत

Apr 20, 2024 - 01:21
 0  180
विवाह के पहले जल गया रिहायशी छप्पर,बढ़ी मुसीबत

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

 बस्ती - लालगंज थाना क्षेत्र के बैजनाथ जोत में शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे फूलचंन्द के रिहायसी छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे रिहायसी छप्पर सहित घर में रखा समान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के बैजनाथ जोत के फूलचंद पुत्र तोखई की पुत्री मधु की शादी 19 अप्रैल शुक्रवार को था । बारात श्रावस्ती जिले से आना है । पूरे परिवार में खुशी का माहौल था तभी अचानक दोपहर 3:00 बजे अज्ञात कारणों से फूलचंन्द के रिहायसी छप्पर में आग लग गया और तेज हवा होने के कारण देखते-देखते छप्पर व उसमें रखा सामान धू - धू कर जलने लगा । आग की लपटे इतनी तेज थी कि बगल में भूअर गोसाई के रिहायसी छप्पर भी जल गया। बैजनाथ के दरवाजे पर लगा टेंट का सामान,साउंड सहित डी.जे. व छप्पर में रखा अनाज , तख्ता, चारपाई , कपड़ा आदि जलकर राख हो गया । सूचना मिलते ही थाना प्रभारी लालगंज सुनील कुमार गौड़ द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना देकर बुलाया जिससे आग पर काबू पाया गया । मौके पर थाना प्रभारी लालगंज वा क्षेत्रीय लेखपाल पहुंचकर मौके का निरीक्षण कर परिजनों को सांत्वना दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow