सरसों के खेत में धराया एक संदिग्ध युवक,दो साथी फरार
संदीप चौरसिया INewsUP
बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के खिरिहवा गाँव में गुरुवार की रात करीब 9 बजे एक संदिग्ध युवक को ग्रामीणों ने सरसों के खेत से पकड़ लिया जबकि उसके दो साथी भागने में कामयाब रहे । ग्रामीणों के हत्थे चढ़े युवक की पहचान उसी गांव के एक व्यक्ति के रिश्तेदार इसी थानाक्षेत्र के एक गाँव निवासी जगानू के रूप में की । जानकारी के मुताबिक खिरिहवा निवासी फूलचंद यादव का इसी गांव के दो अलग अलग पुरवे के बीच सरसों का खेत है जहां संदिग्धावस्था में तीन युवकों के होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों शोर मचाते हुए उन्हें पकड़ने के लिए दौड़ पड़े, अपनी तरफ आता देख संदिग्धों ने भागना शुरू कर दिया जिसे ग्रामीणों ने दौड़कर पकड़ लिया । नाम न छपने की शर्त पर आधा दर्जन लोगों ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 9 बजे सरसों के खेत में मोबाइल की लाइट जलती दिखाई दी , गांव के कुछ लोग एकत्र होकर खेतों की तरफ जाने लगे लेकिन वहां मौजूद संदिग्ध तीनों युवक ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख वहां से भागने लगे लेकिन ग्रामीणों ने दौड़ाकर एक युवक को पकड़ लिया जबकि उसके दो साथी भागने में कामयाब रहे । पकड़ाए युवक से पूछताछ की गई जिसमें उसकी पहचान इसी थानाक्षेत्र के धुसनाखोर गाँव निवासी जगानू के रूप में हुई ।
What's Your Reaction?

