पति के साथ कपड़ा खरीदने जा रही महिला चोटिल
सूरज मिश्रा INewsUP मुंडेरवा बस्ती । मुंडेरवा थाना क्षेत्र के मुजहना निवासी दंपति शुक्रवार करीब दस बजे मुंडेरवा कस्बे में कुछ जरूरत का सामान खरीदने जा रहे थे कि रास्ते में ही पीछे बैठी महिला गिरकर चोटिल हो गई । आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडेरवा भेजा जहां हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया । मुजहना निवासी फूल कुमार अपनी पत्नी ऊषा देवी को बाइक पर पीछे बैठाकर मुंडेरवा कस्बे में जा रहे थे, कि रास्ते में ही बाइक के अचानक अनियंत्रित होने से सड़क पर ही गिर गई जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई, राहगीरों ने एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडेरवा भेजा लेकिन हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
What's Your Reaction?

