जानें.. बानपुर में कितनें युवाओं ने एक एक कर लगाई फाँसी
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बानपुर बस्ती । लालगंज थानाक्षेत्र के बानपुर में गुरुवार की रात करीब 11 बजे छत की कुंडी से लटकते युवक का शव मिला । सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया । जानकारी के मुताबिक बानपुर निवासी सोमई चौहान (34) पुत्र सजन घर पर रहकर मेहनत मजदूरी का काम कर अपना व परिवार का भरण पोषण करता था । गुरुवार की शाम पूरे परिवार के साथ गेहूँ की मड़ाई कर वापस आया और रोज की तरह रात में भोजन कर सोने चला गया । देर रात करीब 11 बजे बन्द कमरे में छत की कुंडी के सहारे लटकता हुआ शव स्वजनों को दिखाई दिया । आसपास के लोगों की मदद से स्वजनों ने शव को नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी । लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । मृतक सोमई अपने पीछे पत्नी संजू सहित बेटी अंशिका (10) व अनामिका(6) तथा राधिका (3) को रोता बिलखता छोड़ गया । *आखिर लालगंज का सुसाइड सेंटर क्यों बनता जा रहा है बानपुर* लालगंज थानाक्षेत्र के बानपुर में वर्ष भर में करीब आधा दर्जन सुसाइड के मामले सामने आ चुके हैं , आखिर लालगंज थानाक्षेत्र का बानपुर गाँव सुसाइड सेंटर बनने की तरफ क्यों बढ़ता जा रहा है ? इस बात को लेकर हर कोई हैरान है कि 30 से 35 वर्ष के युवा आखिर किस कारण फंदे से झूल जा रहे हैं । बानपुर में पिछले वर्ष राजेन्द्र (35) पुत्र मुरारी ने बानपुर के कुआनो नदी पुल की रेलिंग से फंदा लगाकर जान दे दी तो वहीं गोविंद (34) पुत्र चौथी ने अपने घर में ही फंदे से लटककर आत्महत्या कर लिया । राजेश पुत्र हरिराम ने गाँव के बाहर छप्पर में फंदे से लटक गया और इसी गाँव के नोहर का 32 वर्षीय बेटा श्रीराम ने भी सुसाइड कर लिया था । गुरुवार की रात इस कड़ी में सोमई का नाम भी जुड़ गया और वह भी इस दुनिया से अलविदा कह गया ।
What's Your Reaction?

