राजाराम के नशे की आदत से परेशान था पूरा परिवार
आलोक बरनवाल INewsUP
रुधौली बस्ती । मूडाडीह जप्ती गांव में पत्नी के हाथाें अंजाने में पति की हत्या को लेकर परिवार के लोग चुप्पी साधे हुए हैं। मृतक के 75 वर्षीय पिता बेलास बेटे की मौत पर बताते हैं कि नशे का आदी राजाराम जितने भी दिन यहां रहता था। हर दिन झगड़ा करता था। बेलास ने बताया कि उनका सबसे छोटा बेटा रामराज मुंबई में रहकर मेहनत मजदूरी करता था वह शराब का आदती था। नशे के इस आदत के चलते वह जब भी मुंबई से घर आता था और जितने भी दिन घर में रहता था। पूरे परिवार को तंग किए रहता था। आए दिन परिवार में वह मारपीट करता था। घटना वाले दिन भी वह नशे में घर आया और अपने बेटे सोनू को पहले गालियां देने लगा। इसके बाद वह डंडा लेकर मारने दौड़ा। बीच बचाव करने आई पत्नी ने डंडा छीन लिया और उस पर अंजाने में वार कर दिया। कहा कि नशे को लेकर उन्होंने भी कई बार राजाराम को मना किया लेकिन इसके बाद भी राजाराम की आदतों में कोई सुधार नहीं आया और शुक्रवार को उसकी इसी आदत की वजह से हुए विवाद ने उसकी जान ले ली।गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज मामले में रुधौली पुलिस ने मृतक के पिता रामविलास की तहरीर पर मृतक राजाराम की आरोपी पत्नी रेशमा के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र ने हनुमानगंज चौकी इंचार्ज राम अशोक यादव, महिला एसआई सरोज माला के साथ आरोपी रेशमा की गिरफ्तारी की साथ ही आरोपी के निशान देही पर घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया।
What's Your Reaction?

