अवैध तरीके से गाड़ियों की पार्किंग करने वालों पर होगी कार्रवाई

Nov 25, 2023 - 14:00
 0  57
अवैध तरीके से गाड़ियों की पार्किंग करने वालों पर होगी कार्रवाई
सांकेतिक तस्वीर

इशिका गुप्ता INewsUP

 बस्ती । डीएम अंद्रा वामसी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। डीएम ने सीओ सदर को निर्देश दिए कि शहर में अवैध तरीके से गाड़ियों की पार्किंग करने वालों पर कार्रवाई करें। इन गाड़ियों के कारण शहर में हादसे हो रहे हैं। इन्हें नियंत्रित किया जाना अति आवश्यक है। सीवीओ को निर्देश दिए कि हाईवे क्षेत्र में घूम रहे छुट्टा गोवंश को पकड़कर जल्द ही गो आश्रय स्थलों पर संरक्षित किया जाए। एनएचआई अधिकारी को निर्देश दिए कि डिवाइडर के बीच में लगाए गए पौधों का कटाई-छंटाई कर पटरियों को साफ-सुथरा बनाएं। एसडीएम/प्रभारी ईओ नगर पालिका सत्येंद्र सिंह को निर्देश दिए कि कर वसूली में तेजी लाएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow