कार और बाइक में टक्कर, युवक घायल
जितेंद्र रावत INewsUP
हर्रैया । रशुरामपुर क्षेत्र के बेरता-तक्तीपुर मार्ग पर उजैनी के पास बाइक और कार में सीधी टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अमरजीत पुत्र जगन्नाथ कार से परशुरामपुर आए थे। घर की ओर जाते समय उजैनी के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। बाइक चालक सुमित पुत्र सुभाष निवासी गिलेंटवा केशवनगर थाना छपिया जिला गोंडा के हाथ पैर में चोटें आई है। एयर बैग खुलने से कार चालक सहित सभी बाल–बाल बच गए। मौके पर पहुंचे परिजन ने बताया कि सुमित नाना के घर उजैनी आया था। लौटते वक्त दुर्घटना हो गई। सुमित को निजी वाहन से इलाज के लिए अयोध्या ले गए। थानाध्यक्ष तहसीलदार सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है।
What's Your Reaction?

