दस हजार रुपये छीनकर बाइक सवार फरार

Nov 14, 2024 - 14:46
 0  56
दस हजार रुपये छीनकर बाइक सवार फरार

सरताज आलम INewsUP

कलवारी बस्ती । कलवारी थानाक्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर स्थित पाऊं बनहरा मोड पर बुधवार की दोपहर बाइक सवार उचक्का दिनदहाड़े एक शख्स से 10 हजार रुपये छीनकर फरार हो गया। पीड़ित ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। पीआरवी टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर कलवारी थाने पर सूचना दी। कलवारी क्षेत्र के थन्हवा मुड़ियारी निवासी मिथलेश पांऊ बाजार आलमारी खरीदने साइकिल से जा रहे थे। बनाहरा मोड पर बाइक सवार उसे रोककर रास्ता पूछा। रास्ता बताते समय उसने हाथ ऐंठ कर जेब में रखे 10 हजार रुपेय छीन कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष कलवारी भानु रुपये लेकर जमीन बैनामा न करने पर केस सोनहा। मुकामी पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दो आरोपियों पर रुपये लेकर जमीन का बैनामा न करने, मांगने पर आनाकानी करने व मारने के लिए हमला करने के मामले में धोखाधड़ी, विश्वासघात, हमला, जानमाल की धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया है। पिपरहिया निवासी करम हुसैन का आरोप है कि एक अक्टूबर 2023 को सोनहा क्षेत्र के बेईली निवासी मुबारक अली व उनके पुत्र इमरान अली ने छल कपट करते हुए जमीन का बैनामा कराने के नाम पर 43.80 लाख रुपये धोखाधड़ी कर ले लिए। उसके बाद जमीन का बैनामा नहीं किया गया। संवाद प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच पड़ताल की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow