अज्ञात वाहन की चपेट में आने से श्रमिक की मौत
राजन चौधरी INewsUP
लालगंज । लालगंज थानाक्षेत्र के बनकटी कनेहटी मार्ग पर स्थित अनुपाखोर गाँव के प्राथमिक विद्यालय के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक बिमल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, स्वजनों सहित ग्रामीणों ने निजी वाहन से पीएचसी बनकटी पहुंचाया जहाँ हालत गंभीर देख चिकित्सक डा. राजेश कुमार ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया । जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के बाँसापार गाँव निवासी बिमल पुत्र पराग मेहनत मजदूरी का काम करते थे, बुधवार की शाम कोनी गांव से काम से वापस लौट रहे थे कि जैसे ही अनुपाखोर स्कूल के पास पहुंचे कि बनकटी की तरफ से आ रही अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए, ग्रामीणों ने उन्हें निजी साधन से अस्पताल पहुंचाया जहाँ उनकी मौत हो गई और वाहन भागने में कामयाब रहा मृतक के पिता ने बताया कि बिमल पांच बेटों में दूसरे नम्बर का था,इनसे छोटे दो बेटों की काफी दिन पहले बीमारी के चलते मौत हो गई । मृतक अपने पीछे वृद्ध माँ कलावती व पिता पराग सहित पत्नी अनन्ता व बड़ी बेटी नैना 10 वर्ष तथा दो बेटे राजन 8 वर्ष व आर्यन 4 वर्ष को रोता बिलखता छोड़ गया ।
लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचनात्मक कार्यवाही चल रही है ।
What's Your Reaction?

