दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर ले गई हरियाणा पुलिस

Sep 1, 2025 - 16:13
 0  84
दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर ले गई हरियाणा पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

 बस्ती । हरियाणा प्रान्त के गुड़गांव में एक किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपित लालगंज थानाक्षेत्र के मकदूमपुर गांव निवासी रवि कुमार पुत्र स्व. सीताराम को हरियाणा पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई । जानकारी के मुताबिक रवि कुमार हरियाणा प्रान्त के गुड़गांव में रहकर मेहनत मजदूरी का काम करता था तथा करीब 20 दिन पहले वह अपने गांव मकदूमपुर पहुंचा था । प्रभारी निरीक्षक थाना लालगंज संजय कुमार ने बताया कि रवि कुमार पर एक किशोरी ने थाना सेक्टर 15 गुड़गांव हरियाणा पुलिस को तहरीर देकर रवि पर शादी का झांसा देकर करीब छः महीनों से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था । जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर महिला एएसआई सरिता की पुलिस टीम रविवार को आरोपित युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ हरियाणा ले गई ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow