खड़ी ट्राली से टकराकर बाइक चालक घायल

Sep 1, 2025 - 16:16
 0  31
खड़ी ट्राली से टकराकर बाइक चालक घायल

ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP

 बस्ती । लालगंज थानांतर्गत बस्ती महुली मार्ग के बनकटी कस्बे के पश्चिम तरफ सड़क किनारे खड़ी ट्राली से अनियंत्रित बाइक सवार टकरा गया जिससे उसे काफी चोटें आईं । राहगीरों ने निजी साधन से स्थानीय पीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सक की गैर मौजूदगी में लेबर रूम की एएनएम अंजली चौधरी ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया । जानकारी के मुताबिक सजनाखोर निवासी प्रमोद माली पुत्र रामाश्रय रविवार की शाम करीब पौने सात बजे बनकटी कस्बे से अपने घर जा रहा था जैसे ही स्टेट बैंक के निकट पहुंचा ही था कि सड़क किनारे बाएं तरफ खड़ी ट्राली से टकरा गया । जिससे उसके चेहरे समेत शरीर के अन्य अंगों में चोटें लगीं । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow