चुनावी सभा में विपक्ष पर गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ
सरताज आलम INewsUP
बस्ती । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को नगर बाजार के जनता इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया , इस दौरान उन्होंने सपा पर जमकर निशाना साधा । योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आप सभी बस्ती वासियों से अपील करने आया हूं की भाइयों और बहनों 25 मई को आपको अपना मतदान करना है और पूरे देश के अंदर जो हवा चल रही है लोगों के मन में एक ही नारा गूंज रहा है और वह संकल्प की एक बार फिर मोदी सरकार 400 के पार की बात करते हैं तो समाजवादी पार्टी के लोगों को चक्कर आने लगता है । मंच पर सांसद प्रत्याशी हरीश द्विवेदी, पूर्व विधायक रवि सोनकर, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राना नीलम सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, सहजानंद राय सहित तमाम वरिष्ठ नेतागढ़ एवं जनसभा में हजारों जनता उपस्थित रही।
What's Your Reaction?

