बाल दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
ब्यूरो रिपोर्ट INewsUP
बनकटी बस्ती । बनकटी विकास खण्ड के पीएम श्री संविलियन विद्यालय देवमी में गुरुवार को बड़े उत्साह के पं जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया गया तथा बाल मेले का आयोजन कर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रतियोगिता आयोजित की गई । बाल मेला कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी भवानी प्रसाद शुक्ला व विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र चौधरी तथा प्रधानाध्यापक मो इकबाल ने माँ सरस्वती व पं. जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया । बाल मेला कार्यक्रम में मीना मंच के पावर एंजेल स्नेहा ,जसिका व बन्दना तथा शुगम कर्ता अनुपम मिश्र द्वारा केक काटा गया तथा बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, निबंध व खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किया गया । प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को पुरस्कृत किया गया । प्रधानाध्यापक मोहम्मद इकबाल ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी । इस अवसर पर शिक्षक विनोद कुमार,अशोक कुमार, अनुपम, ऋषभ कुमार मिश्र,विनय शंकर पांडे,विनय कुमार शर्मा, सुनीता यादव, सुनीता चौधरी,जय प्रकाश चौधरी,रामाज्ञा चौधरी, आशा, मीरा, कविता, मालती आदि के द्वारा बच्चों को केक टॉफी, कलम कॉपी, पेंसिल आदि वितरण किया ।
What's Your Reaction?

