शहरी व ग्रामीण इलाकों में धूमधाम से मनाया गया रंगोत्सव

Mar 25, 2024 - 23:19
 0  110
शहरी व ग्रामीण इलाकों में धूमधाम से मनाया गया रंगोत्सव

धर्मेंद्र कुमार INewsUP

देईसांड़ बस्ती । रंगोत्सव पर्व पर लालगंज थानाक्षेत्र क्षेत्र के बनकटी,कुदरहा,लालगंज, देईसांड़,महसों,पाकरडाड़, महादेवा,बानपुर सहित विभिन्न चौराहे व कस्बा समेत ग्रामीण क्षेत्रों में अबीर गुलाल उड़ाकर होली पर्व को बड़े धूमधाम से मनाया गया तथा एक दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी । सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इं. अरविंद पाल,लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड,बनकटी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह आदि के नेतृत्व होली मिलन समारोह आयोजित कर अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी गईं तो वहीं महिलाओं ने अपने अपने घरों में स्वादिष्ट पकवान बनाये तथा छोटे बड़े बच्चों सहित महिला व पुरुषों ने जमकर होली खेली । चौराहों,कस्बों की दुकानों पर खोवा,पनीर की खूब बिक्री हुई । साथ ही मीट मछली की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ देखी गई । इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष उर्मिला देवी,विवेकानंद शुक्ल,बाबूराम चौधरी,रविचन्द पांडेय, वसीम भाई,अतुल पाल,दिनेश चौधरी, अश्विनी उपाध्याय,अखिलेश शुक्ल,अंकित पाण्डेय,वीरेंद्र गुप्ता,सुनील पांडेय,बबलू दुबे,राजेन्द्र चौधरी,राम किशुन चौधरी,वीरेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow