कोटा भवन निर्माण हेतु विधि विधान से हुआ भूमि पूजन

Nov 25, 2023 - 20:39
 0  203
कोटा भवन निर्माण हेतु विधि विधान से हुआ भूमि पूजन
भूमि पूजन कराते पं मुरलीधर मिश्र

सूरज मिश्रा INewsUP

मुंडेरवा बस्ती । विकास खंण्ड बनकटी के ग्राम पंचायत खंड़ौहा के पिपरा गांव में शनिवार को सरकारी भूमि पर खाद्यान्न उचित दर दुकान ( मॉडल शॉप ) एवं गोदाम निर्माण हेतु भूमि पूजन खंण्ड विकास अधिकारी बनकटी केदारनाथ कुशवाहा द्वारा किया गया । यह निर्माण कार्य मनरेगा के तहत होना है , जिसका बजट आठ लाख नब्बे हजार रुपया है । भूमि पूजन का कार्य विधिवत पूजन के साथ पंडित मुरलीधर मिश्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान खड़ौहा दुलारमति,प्रधान प्रतिनिधि रणजीत उपाध्याय , ग्राम पंचायत सचिव पूनम श्रीवास्तव तकनीकी सहायक अनिल सिंह , कृपा शंकर दुबे, रोजगार सेवक दिलीप कुमार ,शुभम उपाध्याय, विश्वजीत उपाध्याय बैजनाथ चौरसिया सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow