अज्ञात वाहन की टक्कर से भाई-बहन घायल, इलाज के दौरान युवती की मौत

Dec 23, 2025 - 11:57
 0  89
अज्ञात वाहन की टक्कर से भाई-बहन घायल, इलाज के दौरान युवती की मौत

आलोक बरनवाल INewsUP

रुधौली,बस्ती। भीषण कोहरे के चलते सड़क पर दृश्यता कम होने से रुधौली थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अठदमा स्कूल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दोपहिया वाहन सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान बहन की मौत हो गई, जबकि भाई की जान हेलमेट पहनने से बच गई। जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 10 बालेश्वरी नगर निवासी प्रेमलता (22 वर्ष) पुत्री राजेंद्र सोनी अपने भाई राहुल के साथ दोपहिया वाहन से घर लौट रही थीं। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में प्रेमलता के सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रेमलता को मृत घोषित कर दिया। वहीं राहुल हेलमेट लगाए होने के कारण गंभीर चोट से बच गया। घटना के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस संबंध में जब प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे से जानकारी ली गई तो उन्होंने घटना की कोई सूचना थाने में न होने की बात कही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow